लखनऊ।संजय गांधी पी जी आई के स्टोन सेंटर में जांच कराने गये मरीज को कोरोना पाजीटिव मिलने पर विभाग में कार्यरत कर्मचारियों और चिकित्सकों अधिकारियों में हडकंप मचा। उधर पी जी आई के ही नवीन ओ पी डी वी आई पी सेल में दो मरीज कोरोना के पहुंच गए। उससे उस विभाग को सील कर दिया गया। स्टोन सेंटर में पहुंचे मरीज के कैथेडर पड़ा हुआ था । वह बगैर कोरोना की जांच की रिपोर्ट कराये बिना कैसे सी ब्लाक के रीनल लैब में पहुंच गया इससे वहां पर मरीज और परिजनों मे दहशत का माहौल है।
उस विभाग को सेनेटाइज किया गया। उस मरीज को राजधानी कोविड 19 अस्पताल में भतीँ किया गया। वही पी जी आई की नवीन ओ पी डी वी आई पी सेल में दो मरीज कोरोना के पहुंच गए। उससे उस विभाग को सील कर दिया गया। जनसम्पर्क अधिकारी कुसुम यादव सहायक जनसंपर्क अधिकारी राज कुमार गुप्ता को कोरोनटाइन कर दिया गया।












