लखनऊ। संजय गांधी पी जी आई में प्रशासनिक अधिकारी के पी श्रीवास्तव के मुम्बई से आये उनके बेटे को भी कोरोना संक्रमित मिला है। कोरोना की जांच रिपोर्ट आने के बाद आनन-फानन में प्रशासनिक अधिकारी के बेटे को कोविड हास्पिटल में भर्ती किया गया है, लेकिन प्रशासनिक पद पर तैनात पिता को क्वारेंटाइन नहीं किया गया है। वह दिन भर लोगों से मिलते जुलते रहे। उधर के पीजीआई प्रशासन का दावा है कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने पीजीआई निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी केपी श्रीवास्तव मौजूद नहीं थे।
पीजीआई के निदेशक डा. आर के धीमान का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी के पी श्रीवास्तव को क्वारेंटाइन करने के साथ ही उनका सैम्पल भी जांच के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी के पी श्रीवास्तव ने आज कई लोगों के सम्पर्क में आये आैर उनसे मिलने भी कुछ लोग गये। हालांकि उनके बेटे के कोरोना संक्रमित होने के बाद पीजीआई में प्रशासनिक अधिकारी से मिलने वाले लोगों में भय व्याप्त हो गया था।












