पीजीआई नर्सेज अनशन पर बैठी

0
659

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई नर्सेज एसोसिएशन का आज से प्रशासनिक भवन के सामने क्रमिक अनशन शुरू हो गया।
नर्सेज एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा शुक्ला और महामंत्री सुजान सिंह ने कहा कि एमएसीपीएस, पुर्नगठन करने और आउट सोर्सिग पर रोक लगाने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन संस्थान प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। संस्थान के अधिकारी रूटीन काम डीपीसी और एमएसीपीएस तक नहीं कर रहे है लंबे समय से यह लंबित है। अपर निदेशक भी इन मामलों मं कोई रूचि नहीं ले रहे है। वार्ता करने पर सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं।

संस्थान प्रशासन राज्यपाल से अनुमति लेकर नीतिगत फैसला भी ले सकते है, यह तो रूटीन काम है। पदनाम में एम्स की तरह बदवलाव, एमएसीपीएस, कैडर का पुर्नगठन, आउट सोर्स बंद करते पहले काम रही आउट सोर्स नर्सेज को एम्स के समान सीधे संविदा पर रखते हुए वेतन देने सहित अन्य मांगो के लेकर ज्ञापन दिया था। अनशनकारियों ने बताया कि दस अक्टूबर से काला फीता बांद कर काम करके सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किए लेकिन इस बीच कोई काम नहीं हुआ जिससे मजबूर हो कर हम लोग आज से क्रमिक अनशन शुरू किए है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleदीपावली पर तमाम तरह के उपहारों से सजे बाजार
Next articleश्वास के रोगी दीपावली पर ऐसे बरते सावधानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here