लखनऊ । संजय गांधी पी जी आई में होल्डिंग एरिया में कोरोना मरीज की जांच करके निगेटिव रिपोर्ट आने पर चिकित्सक बीमारी की जांच कराकर अपने अपने विभाग के वार्ड में भतीँ कर इलाज शुरू करने लगे हैं। निदेशक प्रो आर के धीमान संस्थान लगातार संस्थान की समस्त ओटी का दौरा कर रहे हैं। ओटी को सेनेटाइज कराके चिकित्सकों को आपरेशन शुरू करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि पीजीआई के न्यूरोसर्जरी ओ टी समेत आंखों की सर्जरी सहित गुर्दे तथा पथरी का आपरेशन नहीं हो रहा है।
अब गाल ब्लेडर लिवर से संबंधित मरीजों का सर्जरी शुरू हो गयी है। अभी ई ओ पी डी के मरीज को चिकित्सक सलाह दे रहे हैं, लेकिन ओ पी डी शुरू करने के लिए मरीजों को दिखाने के लिए चिकित्सकों के शीशे लगाकर चैम्बर बनाये जा रहे हैं। नवीन ओ पी डी के गेट से लेकर हर ओ पी डी के गेट पर थर्मामीटर स्कैन और सेनेटाइजर रखने का स्टैंड लगाने का कायॅ किया जा रहा है।











