पीजीआई के कोविड-19 में लगातार भर्ती हो रहे वीआईपी

0
716

लखनऊ । संजय गांधी पी जी आई स्थित राजधानी कोविड- 19 हास्पिटल में शनिवार को मथुरा के पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया कोरोना पाजीटिव आने पर भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि पूर्व विधायक पोइया पिछले कई वर्षों से डायबिटीज का इलाज पी जी आई में करा रहे हैं। इसके अलावा यहां पर भर्ती चल रही इंदिरा नगर की एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को आईसीयू में इलाज चल रहा है।

पूर्व विधायक पोइया आगरा के अस्पताल में इलाज कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ वर्तमान ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह तथा उनकी पत्नी भी शुक्रवार से आई सी यू मे भर्ती कर चिकित्सक गहन परीक्षण कर उनका इलाज कर रहे हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। वर्तमान कैबिनेट मंत्री और उनकी पत्नी का भी पिछले कई वर्षों से इलाज चल रहा हैं। वह अपने स्वस्थ के प्रति परीक्षण कराते रहते हैं।

इसके अलावा प्रदेश के विपक्ष नेता राम गोविंद चौधरी भी कोरोना के संक्रमण से भर्ती है, उनका भी स्वास्थ्य परीक्षण बराबर चल रहा हैं। वह भी पी जी आई में अपना इलाज कराते रहते हैं। यहीं नहीं गोरखपुर के पूर्व विधायक राजेश त्रिपाठी की भी हालत स्थिर है। वह पिछले कई दिनों से पोस्ट आई सी यू में इलाज चल रहा है। कोरोना की जांच की रिपोर्ट आने पर ही उन्हें संस्थान से डिस्चार्ज किया जाएगा।

Previous articleदिव्यागों ने प्रदर्शन कर लिंब सेंटर बचाने की मांग
Next articleकोरोना 19 में कार्यरत नर्सेज एवं पैरामेडिकल स्टाफ को सेवानिवृत्ति न किया जाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here