PGI के अनुसार केजीएमयू में हो डॉक्टर का प्रमोशन

0
1057

लखनऊ। केजीएमयू शिक्षक संघ के कार्यकारिणी की बैठक आज संपन्न हुई, जिसमें अध्यक्ष पद आदि पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कहा गया शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ नवनीत कुमार बस्ती मेडिकल कॉलेज एवं उपाध्यक्ष डॉ विजय कुमार अयोध्या के प्रिंसिपल बनकर चले गए हैं। चुंकिअभी लोकसभा के चुनाव प्रारंभ होने वाले हैं इसलिए समिति ने यह निर्णय लिया कि इन पदों पर लोकसभा चुनाव के बाद चुनाव कराए जाएंगे और तब तक उपाध्यक्ष डॉ अनूप वर्मा को केजीएमयू शिक्षक संघ का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए, जिस पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हो गया।

इसके अतिरिक्त निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गएः-

  • केजीएमयू के सभी शिक्षकों के फोन नंबर, ओपीडी आदि विवरण की एक बुकलेट छपवाना।
  • एक वर्ष से अधिक की अवधि से लम्बित यूनिवर्सिटी कोर्ट का यथाशीघ्र गठन किया जाना।
  • शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को एसजीपीजीआई के समान सातवें वेतन आयोग के भत्ते तत्काल दिलाने के लिए कमिटी का गठन किया गया।
  • कई शिक्षकों की प्रोन्नति को पूर्व की भांति अर्हता की तिथि से बैक डेटिंग किया जाना।
  • केजीएमयू के शिक्षकों की प्रोन्नति हेतु एसजीपीजीआई के सामान प्रक्रिया अपनाई जाए, जिससे उनके वेतन आदि का नुकसान ना हो।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleस्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया गया किशोरी दिवस
Next articleविदेशी सैलानियों को ऋषिकेश एम्स में मिलेगी वर्ल्ड क्लास चिकित्सा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here