लखनऊ।संजय गांधी पी जी आई फैकल्टी फोरम के अध्यक्ष पद पर क्रिटिकल केयर मेडिसिन के डाक्टर मोहन गुर्जर एवं सचिव पद पर रेडियोलॉजी विभाग के डॉ विवेक सिंह को मनोनीत किया गया।एसजीपीजीआई के चुनाव परिणामों की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ उत्तम सिंह ने फैकल्टी फोरम चुनावों के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया हैं।
इन चुनावों में संकाय सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही, कुल 141 वोट डाले गए, जिनमें से एक वोट अमान्य घोषित किया गया।
निम्नलिखित संकाय सदस्यों को संकाय फोरम के लिए विधिवत निर्वाचित घोषित किया गया हैं। डॉ उत्तम सिंह ने बताया कि इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर डॉ विजय दत्त उपाध्याय,बाल शल्य चिकित्सा विभाग, सदस्य पद पर डॉ प्रभाकर मिश्रा,
बायोस्टैटिस्टिक्स और हेल्थ इन्फॉर्मेटिक्स विभाग, डॉ. रुद्राशीष हलदर, प्रोफेसर, एनेस्थेसियोलॉजी विभाग,डॉ. पुनीता लाल, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, रेडियोथेरेपी विभाग, डॉ. नवीन गर्ग, प्रोफेसर, कार्डियोलॉजी विभाग,डॉ. रचना अग्रवाल, अतिरिक्त प्रोफेसर, नेत्र विज्ञान विभाग,
डॉ. अनंत मेहरोत्रा, प्रोफेसर, न्यूरोसर्जरी विभाग, डॉ उत्तम सिंह ने नव निर्वाचित टीम से शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने, संकाय कल्याण को बढ़ावा देने और समग्र संस्थागत विकास में योगदान देने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की जाती है। निदेशक प्रोफेसर आर के धीमन ने नव निर्वाचित टीम को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि टीम संस्थान के बहुमुखी विकास में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे।












