PGI: दो कर्मी कोरोना संक्रमित, जनसंपर्क कार्यालय बंद

0
600

लखनऊ ।संजय गांधी पी जी आई में जनसम्पर्क विभाग के दो कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है । इसके बाद जनसम्पर्क कार्यालय को सील कर दिया गया है। इसमें से एक ए पी आर ओ तथा दूसरा संविदा डाटा इन्ट्री आपरेटर है। इन दोनों को राजधानी कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि संस्थान प्रशासन ने ओल्ड ओ पी डी के मेन गेट से कोरोना की जांच के लिए होल्डिंग एरिया बनाया है। आई सी एम आर की गाइड लाइन के तहत फार्म भरकर चिकित्सक की सलाह पर कोरोना की जांच कराने के लिए पंजीकरण करके शुल्क जमा करने का और स्क्रीनिंग का कार्य किया जाता है।

इमरजेन्सी मरीज को इलाज के लिए कोरोना की जांच हो जाने पर ही अंदर प्रवेश दिया जाता है, साथ में मरीज के परिजन की भी जांच यही पर हो रही है। होल्डिंग एरिया के सील होने पर अब इमरजेन्सी मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जनसम्पर्क विभाग के समस्त कर्मचारियों को एक एक कर सभी की कोरोना की जांच की जाएगी। संस्थान के कर्मचारियों को गंतव्य स्थान से पी जी आई के कर्मियों को छोड़ने और लाने वाली बस में भी पैथोलॉजी में कार्यरत एक कर्मी को भी कोरोना का संक्रमण हो गया था । उससे उन बसो से आये कर्मियों की कोरोना की संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।

Previous articleजानकीपुरम के मरीज सहित कोरोना से दो डेथ
Next articleपीजीआई के इस आदेश से रेजिडेंट डॉक्टरों में आक्रोश, आज निकालेंगे कैंडिल मार्च

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here