जिन विशेषज्ञों को ओपीडी में दिखाते थे, उनको गांव में देख लोग हुए हैरान

1
1815

 

 

लखनऊ। केजीएमयू के क्रिटकल केयर विशेषज्ञ डा. वेद प्रकाश बुधवार को जब तिवारी गंज गांव में जागरूक कर सर्वे करने पहुंचे। गांव के लोग केजीएमयू के विशेषज्ञ डाक्टरों को देख हैरान हो रहे थे कि जिनको दिखाने के लिए लम्बी लाइन लगाते थे। आज वह उनके गांव में खुद पधार कर हाल-चाल ले रहे है। दरअसल पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम बुधवार को तिवारी गंज, ब्लाक चिनहट पहुंची। यहां घर- घर जाकर सर्वे करते हुए टीबी सहित अन्य बीमारियों की जानकारी दी। बताते चले कि इस गांव को आपसी सहयोग से टीवी मुक्त बनाने एवं ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु 23 मार्च को गोद लिया गया था ।
विभागाध्यक्ष डा वेद प्रकाश अपनी टीम के साथ तिवारी गंज ब्लाक चिनहट पहुंची, टीम में डा हेमन्त कुमार, डा. मोहम्मद आरिफ, डा. आकाश सिरोही, डा. आयुष्मान एवं स्टाफ द्वारा गांव में लगभग 250 लोगो का घर – घर जाकर सर्वे किया गया। डा. वेद ने ग्रामीणों से बात चीत करते हुए उनकी स्वास्थ्य एवं शिक्षा सम्बन्धी समस्याएं सुनी आैर उन्हें बेहतर इलाज का आश्वासन दिया। कई लोगों में फेफड़ या श्वसन की बीमारी सम्बधी लक्षण मिलने पर रोगियों को पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में बुलाया गया है। गांव में टीबी बीमारी के लक्षण बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी।

Previous articleक्षय रोगियों के खातों में योगी सरकार ने पहुंचाए 200 करोड़ रुपए
Next articleलिखित परीक्षा कर, आउट सोर्सिंग कर्मियों को हटाने का खेल

1 COMMENT

  1. अत्यंत सराहनीय
    समस्त स्वास्थ्य विभाग को इससे प्रेरणा लेकर इसकी निरंतरता को बनाए रखना होगा।
    नर सेवा नारायण सेवा ।

    अवधेश गुप्त
    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
    विश्व हिन्दू परिषद्
    गोरक्षा विभाग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here