यू ंतो गुर्दे की पथरी के लिए कई कारण जिम्मेदार होते है, लेकिन जान हापकिंस के वैज्ञानिकों की माने तो अन्य तमाम कारणों के अलावा मोटापा भी इस समस्या में खासा रोल अदा कर रहा है। वैज्ञानिकों ने गुर्दे की पथरी से ग्रस्त लोगों का अध्ययन करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि मोटे लोगों में यह षिकायत होने का खतरा दो गुना हो जाता है।
यह और बात है कि जर्नल आॅफ यूरोलाॅजी में छपी एक रिपोर्ट में उसके लेखक और प्रमुख अनुसंधानकर्ता प्रो. ब्रायर आर. मतलागा ने इस बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि कोई भी शख्स कम मोटा हो या अधिक, उसे गुर्दे की पथरी होने का खतरा एक समान होता है।












