लखनऊ। गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में बाल रोग विभाग की ओपीडी अचानक नये वर्ष से बंद होने पर दूर दराज से आ रहे अभिभावक बच्चों को इलाज न मिलने से परेशान है। उन्हें लोहिया संस्थान के रेफरल सेंटर जाने के लिए कहा तो जाता है, लेकिन वहां तक जाने के लिए संसाधन न मिलने पर परेशान हो जाते है।
लोहिया संस्थान में नये वर्ष से बाल रोग विभाग की ओपीडी बंद कर दी गयी है। अब बच्चों का इलाज शहीद पथ के समीप बने लोहिया संस्थान के रेफरल सेंटर में करने के निर्देश दिये गये है। अचानक ओपीडी बंद होने से यहां बाराबंकी, हैदरगढ़ व आस-पास क्षेत्रों से आने वाले बच्चों का इलाज मिलना नामुमुकिन हो गया है। यहां पर बाराबंकी के देवां से नुसरत ने बताया कि उसके बच्चे की बुखार आ रहा है, यहां पर आने पर पता चला कि बाल रोग विभाग की ओपीडी बंद हो गयी है।
अब रेफरल सेंटर जाने के लिए कहा जा रहा है। वहां जाने का संसाधन ही मिल रहा है। उस पर से बीमार बच्चे को कैसे ले जाए। यही हाल राम नगर से आये रवि ने बताया कि उसके बच्चें को निमोनिया वहां के डाक्टर ने बताया है आैर लोहिया अस्पताल पहंुचने पर ओपीडी बंद होने पर बीमार बच्चें को पांच छह किलोमीटर ले जाना मुश्किल होगा। इसी तरह चिनहट बाजार क्षेत्र से बब्बू ने बताया कि उसकी बेटी को दस्त आ रहे है, यहां पर आने पर ओपीडी बंद कर दी गयी, पता चला। बाल रोग विभाग आये अभिभावकों का कहना था कि ओपीडी अचानक न बंद करके धीरे- धीरे बंद करते तो बेहतर रहता। इससे लोगों को जानकारी भी मिल जाती आैर परेशान भी नही होना पड़ता।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












