नर्सो का चयन हो गया पर तैनाती नहीं, होगा आंदोलन

0
658

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग के लिए चयन की गयी नर्सों ने तैनाती की मांग को लेकर आज आंदोलन की चेतावनी देते हुए प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य भवन का घेराव करते हुए बुधवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आई करीब 30 नर्सों ने जल्द तैनाती दिये जाने की मांग की। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने समझा बुझा कर शांत किया। इसके बाद वह सभी वापस लौट गईं आैर कार्रवाई न करने पर जल्द ही आंदोलन करने की चेतावनी दे गयी है।
स्वास्थ्य भवन पर प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारी नर्सो ने बताया कि प्रदेश के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति के लिए लोक सेवा आयोग ने परीक्षा कराई थी, जिसमें मेडिकल कॉलेजों में 558 और अस्पतालों में 1650 पदों पर नियुक्ति हुई थी।

इसमें प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में चयनित लगभग सभी नर्सों को सितंबर में ही तैनाती दे दी गई, लेकिन अस्पतालों में तैनाती नहीं की जा रही है। महानिदेशालय ने तैनाती की कार्रवाई रोक दी गई है। प्रदर्शनकारी प्रियंका आैर रूबी ने संयुक्त रूप से बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार तैनाती को लगातार टाल रहे हैं। इसके पीछे कोई सोची समझी साजिश है, लेकिन वह सभी कारणों को नहीं बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगातार देर से तैनाती होने पर नर्सो का नुकसान होगा। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत तैनाती के बाद प्रमोशन के समय होगी। प्रियंका ने बताया कि लगातार चयनित नर्सो में नाराजगी बढ़ती रही है। अगर कार्रवाई नहीं की गयी तो जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleग्लेनमार्क ने सबसे लंबा वायु प्रदूषण जागरूकता रिबन बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का किया प्रयास
Next articleजनवरी में 150 मोबाइल मेडिकल यूनिट होगी लांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here