Advertisement
Home Medical News वर्षों से लम्बित समस्याओं को लेकर प्रदेश भर की नर्सेज राजकीय नर्सेज...

वर्षों से लम्बित समस्याओं को लेकर प्रदेश भर की नर्सेज राजकीय नर्सेज संघ के बैनर तले करेंगी आंदोलन

0
590

लखनऊ। बलरामपुर चिकित्सालय में राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से आये पदाधिकारियों के बैठक की अध्यक्षता शार्ली भंडारी अध्यक्ष राजकीय नर्सेज संघ ने की।

संघ की आवश्यक मांगों के समाधान हेतु बृहद स्तर पर चर्चा कर अग्रिम कार्यवाही हेतु विचार विमर्श किया जिसमें नर्सिंग संवर्ग को गृह जनपद तैनाती,पदनाम जो कि मुख्य सचिव समिति की संस्तुति होने के बावजूद भी शासन स्तर पर लंबित है,केंद्र व प्रदेश के उच्च संस्थानों की भांति भत्ते,नर्सिंग काउंसिल में नर्सिंग संवर्ग से रजिस्ट्रार की नियुक्ति,नर्सिंग संवर्ग का पुनर्गठन एवं नियुक्ति,महानिदेशालय स्तर के उच्च पदों को पदोन्नति द्वारा तत्काल भरने,अन्य पदों पर पदोन्नति ,एसीपी,कैर्च, एम एस सी नर्सिंग के लिए सवेतन भेजने, नर्सिंग संवर्ग में संविदा आउटसोर्सिंग को नियमित कर स्थायी नियुक्ति में पूर्व की भांति प्राथमिकता दी जाए,चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के पदों को जिला स्तर पर मेडिकल कॉलेज बनाने के उपरांत पद सहित विभाग में समायोजन किया जाए अन्यथा पूर्व की भांति यथावत कार्य करने दिया जाए जैसा अन्य मेडिकल कॉलेजों में चल रहा है ।

संघ के महामंत्री अशोक कुमार द्वारा १०अप्रैल तक निदेशालय स्तर की मांगों को पूरा करने हेतु समय दिया गया बाक़ी के सम्बंध में शासन को बिन्दुवार आख्या भेजी जाएगी ।यदि १० अप्रैल तक निदेशालय स्तर की मांगों एवं शासन को बिंदुवार आख्या न भेजी गई तो राजकीय नर्सेज संघ प्रदेश भर में बृहद आंदोलन हेतु बाध्य होगा!

बैठक में संघ हेतु समर्पित वरिष्ठ पदाधिकारियों अनिल जायसवाल, संतोष वर्मा आदि को सम्मानित किया गया!
उक्त बैठक में जितेंद्र सिंह,राजेन्द्र शुक्ला राधा रानी कौशल्या गौतम,राकेश शर्मा सत्येंद्र कुमार, राम गोपाल सिंह मीना वर्मा हृदय नारायण राजपूत गीतांशु वर्मा शशिलता वर्मा महेंद्र श्रीवास्तव, मधू जायसवाल, रोज मैरी सोनिया मसीह अमिता रोस स्मिता मौर्य आदि उपस्थित रहे।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleबच्चें को पीलिया में यह खाद्य पदार्थ बंद ना करें, इससे बढ़ेगी इम्यूनिटी
Next articleवायु प्रदूषण से बढ़ रहा टीबी : डा. सूर्यकांत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here