PGI में नर्सों ने काला फीता बांध कर जताया विरोध

0
57

पी जी आई की नर्सिंग एसोसिएशन ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्वक विरोध अभियान की शुरूआत की

लखनऊ । संजय गांधी पीजीआई की नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा विभिन्न वार्ड में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्वक विरोध की शुरुआत की। मांगे ना पूरी होने पर नर्सिंग संवर्ग पांच फरवरी तक जारी रहेगी । इसके बाद छह फरवरी से दिल्ली के जंतर मंतर पर सांकेतिक धरना भी होगा।

Advertisement

नर्सिंग कैडर की लम्बे समय से लंबित मांगों के समाधान हेतु AIGNF दिल्ली के बैनर तले राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार के आवश्यक सेवाओं को बाधित किए बगैर विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

पीजीआई की नर्सो ने बताया देश की समस्त नर्सिंग यूनियन AIGNF द्वारा एफिलेटेड हैं और कैडर की वेतन,भत्तों,सुविधाओं और सम्मान से जुड़ी हुईं मांगों के समाधान तक आंदोलन करने पर मजबूर हैं। सभी ने एक मत से बताया उनकी मांगों पर हमेशा आश्वासन दिया जाता रहता है, लेकिन पूरा नहीं किया जाता है।

इसलिए पूरे देश की नर्से एक जुट होकर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर रहे हैं। काला फीता बांधकर कार्य करना पहले सांकेतिक विरोध है। यही नहीं सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत नर्सों ने आज कलापिता बांधकर सांकेतिक विरोध जताया।

Previous articleबलरामपुर अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा : ब्रजेश पाठक
Next articleबलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवाशीष अटल बि. वा.चिविवि के नियुक्त हुए परीक्षा नियंत्रक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here