न्यूज । देश के किशोरो के लिए खुशखबरी है। बारह से 18 वर्ष तक वैक्सीन लगाने की मंजूरी मिल गई है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे के बीच ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया (डीसीजीआइ) ने भारत बायोटेक के कोवैक्सीन (Covaxin) को 12 से 18 साल के बच्चों व किशोरों पर इमरजेंसी प्रयोग की अनुमति दे दी है।
देश में अभी तक 18 या इससे ज्यादा उम्र के लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लग रही है।
भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) अब भारत में बच्चों के लिए उपयोग के लिए स्वीकृत दूसरी वैक्सीन है। इससे पहले जायकोव-डी पहला ऐसा टीका था, जिसे डीसीजीआइ की ओर से 12 वर्ष और इससे अधिक आयु के लोगों के लिए अनुमति दी गई थी। केंद्र सरकार ने फिलहाल टीके की खुराक केवल वयस्कों को ही देने का फैसला किया था।
अमेरिका और यूरोप में बच्चों को शुरू हो गई वैक्सीन लगनी शुरू हो गयी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) ने अक्टूबर में DGCI को बच्चों के लिए कैवैक्सीन का इमरजेंसी उपयोग देने की संस्तुति की थी। अगर दुनिया में बच्चों की वैक्सीन की बात करें तो फाइजर बायोटैक 5 साल से ऊपर बच्चों के लिए वैक्सीन बना रही है। यह वैक्सीन अमेरिका और यूरोप में लगाई जा रही है।











