निराला नगर में बना 21 वां कन्टेंटमेन्ट जोन

0
619

लखनऊ। शुक्रवार को निरालानगर में आठ नम्बर चौराहे के पास तीन मरीज मिलने पर कन्टेंटमेन्ट जोन बना दिया गया। कुछ दिन पहले यहां एक आैर मरीज में कोरोना पॉजिटिव मिला था। यह 21 वां नए हॉटस्पॉट जोन बनाया जाएगा है। इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। आठ नम्बर चौराहे के पास एक डाक्टर के घर पास हाट स्पाट जोन शामिल किया जाना है।

इससे पहले आइटी चौराहे के पास स्थित इंद्रप्रस्थ एंक्लेव, ऐशबाग का हबीब नगर, बाल्मिकी बिहार, हरदोई रोड स्थित चरक चिकित्सालय, सरोजनीनगर स्थित सीएसए नगर दरोगा खेड़ा, महानगर स्थित फातिमा हास्पिटल, महानगर स्थित पांचवी गली निशातगंज, जीआरपी चारबाग, कैसरबाग सब्जी मंडी के आस-पास का क्षेत्र, न्यू हैदराबाद में मोनार्च आपर्टमेंट, चिनहट में न्यू गुलिस्तान कालोनी, निजामपुर मल्हौर नियर रेलवे स्टेशन, वजीरगंज स्थित तकिया आजमबेग बारूदखाना गोलागंज, पारा में प्रसादी खेडा निकट त्रिपति विहार दुर्गा देवा मंदिर, ऐशबाग में खजुहा, कैसरबाग क्षेत्र में फूलबाग, महानगर स्थित शालीमार ग्रैण्ड, चौपटिया स्थित अमन अपार्टमेन्ट आैर गोमतीनगर में विराजखण्ड आैर गोमतीनगर में ही साइबर हाइट कन्टेन्टमेन्ट/ हाट स्पॉट बनाय गया है।

Previous articleपीजीआई: एक घंटे में पता चलेगा कोरोना संक्रमण
Next articleडाक्टर सहित 31 में कोरोना की पुष्टि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here