NHM कर्मचारियों की क्या है समस्या …संघ अभियान चलाकर जानेगा

0
269

लखनऊ। नेशनल हेल्थ मिशन(एनएचएम) कर्मचारियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को जानने, दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ 15 जनवरी से एक माह तक संपर्क अभियान चलाने जा रहा है। यह निर्णय संघ के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग एवं बैठक में लिया गया। बैठक में सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल गुप्ता व प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय की अगुवाई में एनएचएम के विभिन्न संवर्ग के कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए मंथन किया।

Advertisement

संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उप्र. का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग एवं बैठक मोहनलालगंज के बिंदौआ स्थित प्रकृति भारती में हुई। दो दिवसीय बैठक में प्रदेश के 55 जिलों से प्रमुख 72 पदाधिकारी शामिल हुए। योगेश ने बताया कि संगठन के विस्तार और सदस्यों को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही मौजूद लोगों को कर्मचारियों के हितों वाले श्रम कानूनों को बताकर जागरूक किया गया। साथ ही तय हुआ कि संघ के सभी पदाधिकारी जिला स्तर से कर्मचारी संपर्क अभियान शुरू करेंगे।

यह अभियान 15 जनवरी से 15 फरवरी 2025 तक चलेगा। इसमें एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किए जाने, वेतन विसंगति दूर करने, स्थानांतरण, बीमा, ग्रेच्युटी, ईपीएफ आदि सुविधाओं को सही तरीके से लागू करने पर आंदोलन भी किया जा सकता है।

अभ्यास वर्ग में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय, संगठन मंत्री राम निवास सिंह, मंत्री व प्रभारी एनएचएम विपिन बिहारी पाठक, अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं एनएचएम महासंघ से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक, एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अभयानंद, महामंत्री संजय वर्मा, साधना सिंह, दुर्गेश मिश्रा, संतोष पांडेय, कमलेश कश्यप, अर्चना सिंह, आशुतोष मिश्रा, डॉ. रोहित, सीएचओ प्रदेश अध्यक्ष हिमालय कुमार व महामंत्री जनक, नर्सिंग अध्यक्ष पूजा व महामंत्री हरिओम सिंह, काउंसलर संवर्ग प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्म राय आदि रहे।

Previous articleलोहिया संस्थान: इमरजेंसी में CCTV कैमरे लगे नहीं, कैसे हो निगरानी
Next articleCMकार्यालय में शिकायत के बाद भी बेअंदाज है CMO आफिस के बाबू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here