नवनियुक्त स्वा. महानिदेशक को चि .स्वा. महासंघ पदाधिकारियों ने दी बधाई

0
203

लखनऊ । चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण से शिष्टाचार भेंट की।

स्वास्थ्य भवन में पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। इसके साथ ही डॉ. पवन को स्वास्थ्य महानिदेशक बनने की बधाई दी गयी। जिलाध्यक्ष कपिल वर्मा और प्रवक्ता सुनील कुमार ने डीजी से वार्ता क्रम में कहा की कर्मचारियों की लंबे समय से मांग और आश्वासन के बाद टाली जा रही हैं। इन सभी लंबित समस्याओं को दूर किया जाए।

Advertisement

डीजी डॉ. पवन ने मांगों को सुनने के बाद महासंघ पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि शासन और मुख्यालय स्तर से हर संभव मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए शासन स्तर पर भी वार्ता की जाएगी। जिलाध्यक्ष कपिल वर्मा ने कहा कि हम सभी कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनकी लंबित मांगों को जल्द से जल्द नियमानुसार पूरा किया जाएगा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष कपिल वर्मा, प्रवक्ता सुनील कुमार, महामंत्री कमल श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव सर्वेश पाटिल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण सचान व सत्य प्रकाश, स्वास्थ्य महानिदेशालय मिनिस्ट्रियल एसो. के महामंत्री ज्ञान प्रकाश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश यादव आदि रहे।

Previous articleजंतर-मंतर पर देश भर की नर्सों ने एक जुट होकर भरी हुंकार
Next articleदो घंटे में लगेगा सेप्सिस का सटीक पता, सही एंटीबायोटिक होगी तय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here