Kgmu: महर्षि चरक शपथ के शुरू हुआ MBBS,BDS का नया सत्र

0
1066

 

 

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के अटल बिहारी बाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में एम बीबीएस एवं बीडीएस 2021 में चयनित छात्र-छात्राओं का स्वागत एवं उनके शिक्षण सत्र का तय शुभारम्भ किया गया ।

 

 

 

 

इस अवसर पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. बिपिन पुरी ने छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए आगे आने वाले समय में पढाई के साथ साथ विश्वविद्यालय के सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ के भाग लेने को कहा साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को केजीएमयु के गौरवशाली इतिहास से अवगत भी कराया |

 

कुलपति ने छात्र-छात्राओं को सदैव अनुशासित रहने एवं विश्वविद्यालय की गरिमा को बनाये रखने को कहा गया | कुलपति द्वारा यह भी सुनिश्चित कराया गया कि हम आपको सर्वोत्तम संभव शिक्षण संसाधनों व्यावहारिक अनुभव और प्रशिक्षण विधियों से लैस करने में हर संभव प्रयास करेंगे ताकि आप इस चुनौतीपूर्ण संसार में अपने जीवन और कैरियर को आकार दे सकें।

 

 

 

 

इस अवसर पर के जी एम यू चीफ प्राक्टर प्रो .क्षितिज श्रीवास्तव द्वारा सभी छात्र छात्राओ का गर्मजोशी से स्वागत किया एवं अनुसाशन सम्बंधित डू एंड डोंट्स भी बताये |
इस अवसर पर डीन एकेडेमिक प्रो. उमा सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को ‘महर्षि चरक शपथ’ दिला कर व्हाइट कोट वियरिंग सेरेमनी पूर्ण करायी गयी |
उक्त कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रो0 विनीत शर्मा, प्रो. आर के सिंह ,अधिष्ठाता दंत संकाय, प्रो0 आर एन श्रीवास्तव , डीन स्टूडेंट वेलफेयर ,प्रो. आर ए कुशवाहा,हॉस्टल इंचार्ज , एवं अन्य संकायों के डीन व विभागाध्यक्ष के साथ-साथ छात्र छात्राओं के परिजन उपस्थित रहे।

Previous articleमिर्गी हो तो यह ध्यान रखना ज़रूरी….
Next articleआओ चलें मतदान करें, लोकतंत्र का सम्मान करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here