न्यूरोलॉजी की यह है विशेष ओपीडी

0
1465

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के न्यूरोलॉजी विभाग में डॉ. रविन्द्र कुमार गर्ग के नेतृत्व में न्यूरोलॉजी के जटिल रोगों के लिए विशेष ओपीडी सेवाऐं शुरू की गयी। आठ विशेष रोगों के प्रकारों को इसमें सम्मिलित किया जा रहा है। यह विशेष ओपीडी मंगलवार/शुक्रवार को मासिक आधार पर चलती रहेगी। उपरोक्त विशेष ओपीडी का उद्घाटन कुलपति प्रो. मदनलाल ब्रह्म भट्ट जी के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि एक बहुत अच्छी शुरूआत है जो कि एमसीआई के मानकों के अनुसार है।

विशेष ओपीडी कक्ष संख्या 305 में चलेगी। इन सेवाओं से न्यूरोलॉजी के जटिल रोगों के रोगियों को लाभ होगा। इन विशेष ओपीडी में दिखाने के लिए रोगी को पहले किसी भी दिन सामान्य न्यूरोलॉजी ओपीडी़ कक्ष 301/302 में दिखाना होगा। इसके बाद आवश्यकतानुसार मरीजों को इस विशेष ओपीडी में भेजा जाएगा। ये विशेष ओपीडी न्यूरोलॉजी के जटिल रोगों को समझने में मददगार साबित होगी। आने वाले समय में इन रोगों के उपचारों में आने वाली नयी-नयी पद्धतियों को विकसित किया जायेगा।

ये विशेष ओपीडी इन जटिल रोगों में नयी रिसर्च के लिए नये मार्ग खोलेगी जिससे मेडिकल विज्ञान को प्रगति होगी तथा रोगियों को भी उत्तम जीवन जीने में मदद मिलेगी। उपरोक्त विशेष ओपीडी के उद्घाटन के अवसर पर प्रो एसएन शंखवार, मुख्य चिकित्सा अधिक्षक, प्रो. विजय कुमार, चिकित्सा अधिक्षक सहित न्यूरोलॉजी विभाग एवं अन्य विभागों के संकाय सदस्य उपस्थित रहे।


अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleइस तकनीक से आसान हुई लंग व हार्ट सर्जरी
Next articleसिंगल लंग पेशेंट को दिया….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here