नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनी

0
840

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के कलाम सेंटर में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयंती का आयोजन पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया प्र्कार्यक्रम की अध्यक्षता केजीएमयू के पैरामेडिकल साइंसेस फैकल्टी के अधिष्ठाता प्रो. विनोद जैन ने की । इस अवसर पर अधिष्ठाता ने नेता जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की उनका सम्पूर्ण जीवन देश को समर्पित किया तथा युवा पीढ़ी के लिए वह प्रेरणाश्रोत हैं। उन्होंने युवाओं को अपने जीवन के उद्देश्य स्पष्ट रख,स्वयं पर विश्वास,एवं साहस के साथ हर तरह की परिस्थिति में एकजुट हो कर अपने पथ पर कार्यशील होना चाहिए।
इस अवसर पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. बिपिन पुरी ने शुभकामना सन्देश देते हुए कहा कि “मुझे प्रसन्नता है कि पैरामेडिकल साइंसेस फैकल्टी द्वारा आज पराक्रम दिवस के रूप नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती का आयोजन कर रहा है प्र्जिसमे छात्रो द्वारा नेता जी के विभिन्न आयामों एवं जीवन पर प्रकाश डाला गया ।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि समारोह में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिछक प्रो. एस एन शंखवार ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने ही अंग्रेजो को भारत छोड़ने पर मजबूर किया और देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने मनोवैज्ञानिक तरीके से यहां के लोगों के दिल में अपना भय बनाकर भारत को गुलाम बनाया थाप्र् नेताजी ने इसी डर को समाप्त करने के लिए आजाद हिन्द फौज का गठन किया और अंग्रेजों को अपनी जान बचाकर भारत से भागने पर मजबूर किया।
इस अवसर पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे पहला स्थान प्रांजुल मिश्र ,दूसरा स्थान आयुषी दिवेदी, तीसरा स्थान अस्मिता त्यागी एवं आदित्य त्रिपाठी को मिला कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो. एस एन शंखवार मुख्य चिकित्सा अधिछक,प्रो. विनोद जैन, अधिष्ठाता पैरामेडिकल साइंसेस फैकल्टी, डा. पवित्र रस्तोगी,पेरियो डेटिक्स डा. अतिन ,पैथालोजी और विभा सिंह संगीत शिछिका एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous articleलोहिया में बवाल करने वाले मेडिकोज की पहचान
Next articleकेजीएमयू कर्मियों को रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का भी समर्थन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here