इन लघु बचत योजना पर ब्याज दरों में वृद्धि

1
652

 

 

 

 

 

News. सरकार ने राष्ट्रीय बचत प्रमाण पा, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, सुकन्या समृद्धि खाता योजना, किसान विकास पा और मासिक आय खाता स्कीम जैसी लघु बचत योजनाओं पर ब्याज पर दरों में 0.70 प्रतिशत तक की बढोतरी कर दी है ,जबकि जन भविष्य निधि स्कीम की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

 

 

वित्त मंाालय के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा इस संबंध में जारी आधिकारिक परिपा के अनुसार एक अप्रैल से 30 जून तक की तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं पर ब्याज की नयी दरें जारी कर दी गयी है। बचत जाम पर ब्याज दर यथावत 4.0 प्रतिशत पर है जबकि एक वर्ष की जमा पर ब्याज दर को 6.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत, दो वर्ष की जमा पर ब्याज को 6.8 प्रतिशत से बढ़कर 6.9 प्रतिशत, तीन वर्ष की जाम पर ब्याज को 6.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.0 प्रतिशत, पांच वर्ष की जमा पर ब्याज को 7.0प्रतिशत से बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत, पांच वर्ष की रेकरिंग जमा पर ब्याज को 5.8 प्रतिशत से बढ़कर 6.2 प्रतिशत कर दिया गया है।

 

 

इसी तरह से वरिष्ठ नागरिक बचत स्कीम पर ब्याज को 8.0 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.2 प्रतिशत, मासिक आय खाता स्कीम पर ब्याज को 7.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.4 प्रतिशत, राष्ट्रीय बचज प्रमाण पा पर ब्याज को 7.0प्रतिशत से बढ़ाकर 7.7 प्रतिशत, किसान विकास पा पर ब्याज को 120 महीने के लिए 7.2 प्रतिशत को बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत करने के साथ ही परिपक्वता अवधि को कम कर 115 महीने कर दिया गया हैै। सुकन्या समृद्धि खाता स्कीम पर ब्याज को 7.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.0 प्रतिशत कर दिया गया है।

 

 

 

हांलाकि जन भविष्य निधि स्कीम पर ब्याज दर को 7.1 प्रतिशत पर यथावत रखा गया है।

Previous articleलोहिया संस्थान: स्पाइन सर्जरी की यह तकनीक सीखने पहुंचे ब्रिटेन के डॉक्टर
Next articleनर्सिंग और स्वास्थ्य कर्मियों ने काला फीता बांधकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here