लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप तथा उसके प्रसार की रोकथाम के लिए इस लड़ाई में राष्ट्रीय कैडेट कोर ( एनसीसी) के एक लाख पच्चीस हजार एनसीसी कैडेट्स आैर अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगा। यह प्रशिक्षण एक्सरसाइज एनसीसी योगदान के तहत दिया जा रहा है। केजीएमयू को प्रदेश का नोडल प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में चिह्नि किया गया है।
केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि एनसीसी निदेशालय देश का सबसे बड़ा एनसीसी निदेशालय है। उन्होंने बताया कि एनसीसी के प्रशिक्षित युवा कोरोना महामारी को निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। कुलपति ने बताया कि एनसीसी कैडट्स आैर अधिकारियों को केजीएमयू के विशेषज्ञों की टीम द्वारा प्रशिक्षित कि या जाएगा।
उन्होंने बताया कि टीम में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डा. एके सिंह, माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डा. शीतल वर्मा, प्रो. प्रशांत गुप्ता, मनोचिकित्सा विभाग के डा. आदर्श त्रिपाठी, पब्लिक हेल्थ डेंटस्ट्री विभाग के डा. विनय गुप्ता को भी शामिल किया गया है। प्रशिक्षकों द्वारा चार ई- ,लर्निग माड¬ूल्स के माध्यम से वेबिनार तथा अन्य दूरस्थ प्रशिक्षण विधियों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही आमजन को जागरूक करना, यातायात प्रबधन, डेटा प्रबंधन, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, मास्क आैर सेनेटाइजर कैसे बनाया जाए आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











