लखनऊ। सिविल अस्पताल में आई मॉड्यूलर ओटी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दावा है कि इस नयी ओटी में नई तकनीक के उपकरण लगाये जा रहे है, जिससे मरीजों की उच्चस्तरीय सर्जरी की जा सकेगी। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि इस ओटी की सुविधा अगले माह से शुरू हो जाएगी।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशुतोष दुबे का क हना है कि अस्पताल में पांच नए मॉड्यूलर ओटी बनाने के लिए करीब ढेड़ करोड़ का बजट जारी कर दिया गया। इसमें जनरल सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, ऑर्थो, आई ओटी और प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि मॉड्यूलर ओटी बनाने की शुरू आत आई ओटी से की जा रही है। इसके लिए पुराने आई ओटी को जनरल ओटी में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें आटोमेटिक टेबल समेत कई आधुनिक उपकरणों के लैंस होगा। इस नयी तकनीक के उपकरण लगे होने के कारण अंाखों का नयी तकनीक से आपरेशन किया जाएगा।
मॉड्यूलर ओटी की सुविधाएं –
- ओटी अत्याधुनिक मशीनों से होगा लैस
- शून्य रहता है संक्रमण का खतरा
- लेजर ऑपरेशन और रोबोटिक सर्जरी करने में होगी आसानी
- उपकरणों का संचालन ज्यादातर रिमोट कंट्रोल से होगा
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











