नहीं थम रहा संक्रमण, 297 कोरोना संक्रमित

0
696

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। आज शहर में 297 संक्रमित मरीज मिले है। राजधानी में आवासीय कालोनियों में संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंदिरा नगर क्षेत्र में 11 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस कॉलोनी में लगातार कोरोना संक्रमण के मरीज मिलते जा रहे हैं। लॉक डाउन के बाद भी यहां मरीज मिला बंद नहीं हो रहे हैं।

इसी प्रकार अलीगंज, राजाजीपुरम, गोमती नगर, ठाकुरगंज क्षेत्र में भी संक्रमण थम नहीं रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि कहीं पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। स्वास्थ विभाग अधिकारियों का कहना है कि मरीजों लगातार मिल रहे हैं लेकिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी कम नहीं है।

Previous articleकैसरबाग, आलमनगर तथा पारा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से 3 मौत
Next articleकोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज प्राथमिकता: डा आरपी सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here