लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी (सीएम) आदित्यनाथ देर शाम अचानक संजय गांधी पीजीआई पहुंचे। यहां पर उन्होंने भर्ती चल रहे व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन व समाज सेवी महेन्द्र मिश्र का हाल चाल लिया। मुख्यमंत्री ने निदेशक डा. राकेश कपूर तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अमित अग्रवाल से मरीजों के इलाज की जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिये।
पीजीआई के कार्डियोलॉजी आईसीयू व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन भर्ती है, जहां इनका इलाज विशेषज्ञ डाक्टर कर रहे है। इसके अलावा यही गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में भर्ती समाज सेवी महेद्र मिश्रा का इलाज किया जा रहा है। आज देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने की सूचना से हड़कम्प मचा गया। उनके स्वागत के लिए निदेशक डा. राकेश कपूर तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अमित अग्रवाल तथा इलाज कर रही डाक्टरों की टीम भी पहुंच गयी।
यहां पर मुख्यमंत्री ने दोनों मरीजों का हालचाल लेते हुए उनके परिजनों से भी बातचीत की। इसके बाद निदेशक डा. राकेश कपूर व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने दोनों मरीजों के लाइन आफ ट्रीटमेंट के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने भी बातचीत में आवश्यक निर्देश दिये।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












