लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को पेशाब में तकलीफ होने पर राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार है। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन इन दिनों राजधानी में आए हुए हैं। शुक्रवार शाम उन्हें पेशाब में दिक्कत हुई और हल्का बुखार भी महसूस हुआ। इस पर परिजन शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर का कहना है कि राज्यपाल को संक्रमण नियंत्रण के लिए दवायी दी गयी हैं। उनका असर सकारात्मक है। उनकी कोविड-19 की भी जांच करायी गयी है। जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। एहतियात के तौर पर अभी उन्हें हॉस्पिटल में ही रखा गया है। रविवार को चिकित्सकों की टीम एक बार फिर सभी रिपोर्ट की जांच करेगी, इसके बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।




