मोदी मंत्रीमंडल में यह फेरबदल

0
911

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी मंत्री मंडल में थोड़ा बहुत परिवर्तन सोमवार को किया। इसमें रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त एवं कारपोरेट मामलों के मंत्रालय का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है, जबकि श्रीमती स्मृति ईरानी से सूचना प्रसारण मंत्रालय लेकर कर्नल राज्यवद्र्धन सिंह राठौड़ को इसका स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति भवन से आज रात यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि वित्त मंत्र अरुण जेटली की अस्वस्थता के कारण अनुपस्थिति में श्री गोयल रेल एवं कोयला के अलावा वित्त एवं कारपोरेट मामलों के मंाालय का अतिरिक्त काम देखेंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार सूचना प्रसारण राज्य मंत्री एवं खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राठौड़ को सूचना प्रसारण मंाालय का भी स्वतंा प्रभार दिया गया है, जबकि श्रीमती ईरानी अब केवल कपड़ा मंाालय का काम देखेंगी। पेयजल एवं स्वच्छता मंाालय में राज्य मंाी एस एस आहलूवालिया का विभाग बदल कर उन्हें इलैक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंाी बनाया गया है। जबकि श्री के जे अल्फोंस को इलैक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग मेें राज्य मंाी के दायित्व से मुक्त करके केवल पर्यटन राज्य मंाी (स्वतंा प्रभार) बनाये रखा गया है।
बताते चले कि श्री जेटली का आज यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया जो सफल रहा। इस कारण श्री जेटली को लंबे समय तक कामकाज से दूर रहना पड़ेगा। द्मद्म

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleवित्त मंत्री जेटली का गुर्दा प्रत्यारोपण सफल
Next articleनहीं दिया शव वाहन, चिकित्सा अधिकारी निलंबित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here