ध्यान एक हाईवे है, जिस पर चलकर जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है

0
294


उत्तर प्रदेश ध्यान महायज्ञ में बताई गई ध्यान का महत्व

Advertisement

लखनऊ। पिरामिड स्पीचुवल सोसाइटीज मूमेंट की ओर से ध्यान और ध्यान के अनुभवों से लोगों को जागरूक करने को उत्तर प्रदेश ध्यान महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। तीन दिवसीय यह कार्यक्रम आईएमआरटी बिजनेस स्कूल गोमती नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमेन डीआर बंसल ने किया।

पूर्व उपायुक्त विपिन कुमार चौधरी ने ध्यान के अनुभवों को साझा कर कहा कि ध्यान एक हाईवे की तरह है, जिस पर चलकर कोई भी जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। इसमें केवल सांसों पर ध्यान केंद्रित करना होता है। कार्यक्रम में चेतना मार्गदर्शक हितेश वशिष्ठ ने दो घंटे का ध्यान कराया।

सीनियर पिरामिड मास्टर अमूल्या और आलेख्या शास्त्री ने पिरामिड मेडिटेशन हिंदी चैनल के बारे में बताया। साथ ही महान गुरु ब्राह्मऋषि पितामह सुभाष पत्री के अमूल्य जीवन के बारे में लोगों को जानकारी दी।
प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. धीरेंद्र सरीन और एमबीबीएस डॉ. एस. रंजन ने प्राकृतिक चिकित्सा एलोपैथ और एलोपैथ के साथ-साथ शरीर, मन और आत्मा के स्तर पर मेडिटेशन के माध्यम से हीलिंग करते हुए स्वास्थ्य जीवन प्राप्त करने के बारे में बताया।

समग्र ऊर्जा विशेषज्ञ साम्पा मुखर्जी ने व्यक्ति में इमोशन, उसकी पहचान कर उनको व्यवस्थित करने, तनाव से मुक्त कर उन्मुक्त जीवन जीने की कला को दर्शाया। इसके अलावा अन्य जनपदों से आई टीमों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। यह कार्यक्रम रविवार को भी होगा। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेश व जिलों से बड़ी संख्या में ध्यानी पहुंचे।

Previous articlekgmu: डॉ. आनंद मिश्रा उत्तर प्रदेश चैप्टर ऑफ द एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के बने अध्यक्ष
Next articleबन गया रिकॉर्ड… अशोक 14वीं बार र्निविरोध रा .नर्सेज संघ के महामंत्री घोषित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here