मरीज की मौत पर हंगामा

0
607

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में बुधवार में मरीज की मौत से आक्रोशित तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि डाक्टरों की लापरवाही से मौत हो गयी है। इतना ही नहीं डॉक्टरों ने मरीज के लिए मंगवाया खून भी नहीं चढ़ाया था। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल प्रशासन ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने तीमारदारों को समझाबुझा कर शांत कराया।

जानकारी के अनुसार एटा का रहने वाला हासिम (25) को तीमारदारों ने दो दिन पहले बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी मंे भर्ती कराया था। उसे ब्लड के साथ दस्त हो रही थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे खून की कमी बताते हुए एक यूनिट ब्लड मंगाया था। परन्तु चढ़ाया नहीं गया। उसके परिजनों का आरोप है कि इलाज मंे काफी लापरवाही बरती गई थी। इससे हासिम की मौत हो गई। मरीज की मौत बाद नाराज घरवालों ने वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया।

भीड़ जुटता देख बवाल की आशंका से अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों के होश फाख्ता हो गये। इसके चलते पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने तीमारदारों को समझाकर शांत कराकर शव भेजा। सीएमएस डॉ. ऋषि सक्सेना का कहना है कि मरीज की हालत काफी गंभीर थी। उसे केजीएमयू रेफर किया जा रहा था मगर तीमारदार उसे नहीं ले गए। इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleक्वीन मेरी का स्थापना दिवस
Next articleलाइफ स्टाइल बना रही है डायबिटीज रोगी: डा. नरसिंह वर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here