लखनऊ. योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह की आज पंचम तल पर बैठक के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई . बताया जाता है बैठक मंडी परिषद व अन्य विभागों की चल रही थी. इस दौरान उन्हें उलझन वह बेचैनी लगने लगी. उनकी तबीयत बिगड़ता देख तत्काल डॉक्टरों की टीम बुलाई गई.
अगर सूत्रों की माने तो उनको ब्लड प्रेशर चेक किया गया और डॉक्टरों ने दवा देकर कुछ देर आराम करने का परामर्श दिया. मौके पर कुछ देर डॉक्टरों की टीम में अपनी देखरेख में उनका इलाज किया और आवश्यक निर्देश दिया .बताते चलें मंत्री स्वाति सिंह कुछ दिन एक बियर शॉप का उद्घाटन करने के कारण नाराजगी का कारण बनी थी .
हालांकि अभी इस बारे में पंचम तल ने अभी तक कोई अपनी कोई टिप्पणी नहीं की है. और ना ही स्वाति सिंह की तरफ से अभी कोई जानकारी दी गई है.




