मनोचिकित्सक डॉक्टर एम्स की 10 वीं मंजिल से कूदा, मौत

0
743

न्यूज। एम्स में एक मनोचिकित्सक विभाग में तैनात डॉक्टर ने दसवीं मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को तत्काल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया , इससे पहले डॉक्टर की मौत हो चुकी थी। मौके पर मृतक की पहचान डॉक्टर अनुराग के रूप में हुई है। यह डॉ इसी वर्ष जनवरी से एम्स के साइकेट्री विभाग में मनोचिकित्सक के पद तैनात थे। यहां पर वह अपनी मां के साथ रहते थे, पुलिस मां से संपर्क करने के साथ ही डॉक्टर के अन्य साथियों से जानकारी जुटा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मनोचिकित्सक डॉ. अनुराग एम्स के डॉक्टर हास्टल के फ्लैट नंबर 305 में अपनी मां के साथ रहते थे। शाम के पांच बजे करीब एम्स में तैनात सुरक्षा कर्मियों को किसी के गिरने की आवाज सुनाई पड़ी। मौके पर पहुच कर तो डॉक्टर गिरे हुए और उनके सिर से खून बह रहा था। सीनियर अधिकारियों के साथ ही हादसे की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एम्स इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां पर डॉ. अनुराग की मृत घोषित कर दिया गया। 25 वर्षीय डॉक्टर अनुराग की का मोबाइल फोन दसवीं फ्लोर पर मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त करके जांच करना शुरू कर दिया है।

Previous articleइंदिरा नगर सहित कालोनियों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण
Next articleसपना करना है साकार तो छोटा रखो परिवार का आकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here