लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मेनगेट के नजदीक पार्क में एक नशेड़ी ने बीती रात सो रही एक महिला तीमारदार के साथ बलात्कार ( रेप) की कोशिश की । यह घटना एक बार फिर केजीएमयू में महिलाओ की सुरक्षा की पोल खोल दी है। पुलिस ने बीतीरात में नशेड़ी युवक को पकड़ लिया आैर सुबह तक केजीएमयू में इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियो में जानकारी नहीं है।
दोपहर बाद केजीएमयू प्रशासन ने छेड़छाड़ की घटना बतायी आैर अपनी जिम्मेदारी नहीं बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। केजीएमयू में नशेड़ी युवक ने बीतीरात महिला तीमारदार के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। वह अपने साथी महिला पेट की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती होने आयी थी, लेकिन उस दिन भर्ती न हो पाने के कारण मरीज बाहर गेट नम्बर दो पर बैठी थी। आरोपी युवक भी इलाज के लिए आया था वहां उसने शराब के बाद महिला से रेप का प्रयास किया
महिला के चीखने पर दौड़ कर आए तीमारदारों ने नशेड़ी को डंडो से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले गई। यहां आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं महिला का इलाज चल रहा है। सतर्क केजीएमयू मे दोपहर बारह बजे तक किसी भी डाक्टर और आलाधिकारियो को इसकी जानकारी नहीं थी।
महिला के सुरक्षा के लिए केजीएमयू कितना सर्तक इस बात खुलासा होता है कि मामला मीडिया में आने के बात केजीएमयू के अधिकारी पीड़िता को जगह जगह ढुढते फिरते रहें। लेकिन अधिकारी यह तक पता नहीं चल पाया कि आखिर महिला कहां भर्ती थी।















