लखनऊ। शनिवार को कैसरबाग के मछली मोहाल में 45 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण मिला है। इस क्षेत्र में पांच लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सम्पर्क में आने से महिला में कोराना का संक्रमण हुआ है। कोरोना की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित महिला को बक्शी का तालाब स्थित राम सागर मिश्र सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया है। स्वास्थ्य विभाग के राजधानी के अलग- अलग क्षेत्रों में कुल मिलाकर करीब सवा सौ लोगों के नमूने लेकर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय जांच के लिए भेजा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना मरीज के संक्रमित क्षेत्र को सील कराया आैर उसके बाद स्क्रीनिंग अभियान चलाया। डिप्टी सीएमओ डा. केपी त्रिपाठी ने बताया कि अभी नरही और अमीनाबाद का फतेहगंज इलाके में केवल एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज आया है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












