लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसमें प्रमुख रूप से संघ के विकास कुमार सिंह, प्रदीप गंगवार, हुकुम सिंह नेगी को सम्मानित किया। इनमें सम्मानित होने पर कर्मचारियों में हर्ष की लहर है, लेकिन नियुक्त विभाग के संतोष मौर्या को सम्मानित किये जाने से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि मंगलवार को कुलपति, कुलसचिव को ज्ञापन दिया जाएगा। इस ज्ञापन में पूछा जाएगा कि एमएसडब्ल्यू के पद पर तैनात संतोष मौर्यो को किन मानकों का आधार पर सम्मानित किया गया।
स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए जैसे ही घोषित नामों में संतोष मौर्या का नाम बोला गया। वैसे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। कर्मचारियों का आरोप है कि संतोष मौर्या को पहले ही गलत नियुक्ति देकर नियुक्त विभाग में तैनात किया गया है। वर्षो से इसी विभाग में तैनात होने के अलावा कई बार गंभीर आरोप भी लग चुके है।
इसके बाद एमएसडब्ल्यु पद पर तैनात होने के नाते वह मरीजों की सेवा के लिए है। न कि प्रशासनिक कार्यालय में तैनाती दी गयी है। कर्मचारियों का आरोप है कि अगर उत्कृष्र्ट कार्यो के लिए कमेटी बनायी जाती है तो लगभग तीन हजार कर्मचारियों में पारदर्शिता बरतते हुए मेहनतकश अन्य कर्मचारियों पर चयन क्यों नहीं किया जाता है, जबकि विभाग अपने अपने यहां से बेहतर कार्यो के लिए नामों का प्रस्ताव भेजा जाता है।












