मां का यह दान कन्यादान से बढ़ कर था

0
888

लखनऊ। गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोंिहया आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ डाक्टरों ने बुधवार को एक आैर किडनी प्रत्यारोपण कर दी। संस्थान ने यह पांचवी किडनी प्रत्यारोपण करने में सफलता प्राप्त कर ली। किडनी मां ने बेटी को जीवनदान करके उसका शादी शुदा परिवार को बिखरने से बचा लिया। इस प्रत्यारोपण की खास बात यह थी कि दायी किडनी को निकाल कर लगाया गया। संस्थान जल्द ही छठी किडनी प्रत्यारोपण करने की तैयारी कर चुका हंै।

लोहिया संस्थान ने किया पांचवा किडनी प्रत्यारोपण

बुधवार को राय बरेली निवासी विधावती ने अपनी बेटी आरती को किडनी देकर उसका हंसता खेलता परिवार बचा लिया। आरती की शादी के कुछ वर्षो बाद ही उसकी किडनी में दिक्कत अाने लगी। इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे किडनी प्रत्यारोपण कराने की सलाह दी। हालंाकि उसके पति ने किडनी देने की कोशिश की, लेकिन क्रास मैच होने के कारण वह नहीं दे पाया। इसके बाद उसकी मां विधावती ने किडनी देने की पेशकश की। किडनी जांच करने के बाद उसने दायी किडनी लेने का निर्णय लिया गया। डा. आलोक ने बताया कि दायी किडनी निकाला गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि बायी किडनी जांच के बाद प्रत्यारोपण करने में दिक्कत आ सकती थी। मां की किडनी ओपन सर्जरी करने निकाली गयी। डा. अालोक कुमार के अनुसार किडनी प्रत्यारोपण करने में तीन से चार घंटे लगभग लग गये। प्रत्यारोपण के बाद आरती ठीक है। संस्थान के निदेशक डा. दीपक मालवीय का कहना है कि जल्द ही छठी किडनी प्रत्यारोपण भी करने की तैयारी है।

Previous articleबेवजह की काल से 108 एम्बुलेंस सेवा के ऑपरेटर परेशान
Next articleतेरहवीं मंजिल से गिरा इलेक्ट्रीशियन, मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here