लंग्स प्रत्यारोपण के लिए एयर एंबुलेंस से रेजिडेंट डॉक्टर रवाना

0
1293

लखनऊ। गोमती नगर स्थित डा. राम लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की महिला रेजिडेंट डॉक्टर लंग्स प्रत्यारोपण के लिए रविवार को हैदराबाद स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस (किम्स) में रवाना हो गई है। रेजीडेंट डाक्टर को सुबह दस तीस पर एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद के लिए एयरपोर्ट पहुंचे।
पुलिस प्रशासन ने एंबुलेंस को एयरपोर्ट तक ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया। एंबुलेंस ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से सीधे एयरपोर्ट पहुंच

 

बताते चले कि लोंहिया संस्थान के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में तैनात रेजिडेंट डॉ. शारदा कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। संक्रमण के कारण दोनों फेफड़े क्रियाशील रह गयें। वह डाक्टरों की देखरेख में आईसीयू स्थित इक्मो उपकरण के सहारे पर सांसे ले रही हैं।

मामले के संज्ञान में आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. शारदा के लंग्स प्रत्यारोपण कराने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये खर्च देने के लिए घोषणा कर दी थी। मिली सहायता धनराशि किम्स हॉस्पिटल के खाते में ट्रांसफर भी कर दी गयी है। शनिवार को किम्स की टीम रेजीडेंट डाक्टर और उनकी टीम आ गई। टीम में इक्मो विशेषज्ञ, एनस्थीसिया विशेषज्ञ, परफ्यूजनिस्ट और एक स्टाफ नर्स आयी ।
संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया किम्स हॉस्पिटल ने महिला की नयी कोरोना जांच रिपोर्ट मांगी थी। सैम्पल लेकर जांच करायी गयी, जो निगेटिव आयी है। सुबह टीम मरीज की रेजीडेंट डाक्टर के हेल्थ चेकअप किया और उसके बाद मरीज को शिफ्ट कराने की तैयारी शुरू हो गयी। टीम सुबह दस तीस पर मरीज को एयर एम्बुलेंस से लेकर हैदराबाद रवाना हो गयी।

Previous articleराजधानी के दो बच्चे थे कोरोना वायरस के kappa variant की चपेट में
Next articleजनसंख्या नियंत्रण में कानून सिर्फ नौकरीपेशा वर्ग के लिए ही लाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here