लखनऊ। गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आर्थोपैडिक विभाग शुरू हो गया है।अभी विभाग में तीन डाक्टरों की नियुक्ति हो गयी है। विभाग शुरु होने से दूर दराज से आने वाले मरीजों की हड्डी की सभी बीमारियों के अलावा कूल्हा, घुटना व कंधा प्रत्यारोपण भी किया जा सकेगा। इनमें एक डाक्टर की ओपीडी चल रही है जल्द ही दो अन्य डाक्टरों की भी अोपीडी भी शुरू कर दी जाएगी।
आर्थोपैडिक विभाग शुरू डाक्टरों की ओपीडी भी चलने लगी :
लोहिया संस्थान में अभी तक आर्थोपैडिक विभाग नही था। मरीजों के इलाज के लिए लोहिया अस्पताल की मदद ली जाती थी या उन्हें रेफर कर दिया था। संस्थान ने जल्द ही आर्थोपैडिक विभाग शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी। इस विभाग के लिए डाक्टरों का चयन किया गया है। इनमें पहले डा. सचिन इमरजेंसी मेडिसिन में तैनात किया गया था। यह लोहिया संस्थान में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के प्रमुख थे आैर अब उन्हें आर्थोपैडिक विभाग का प्रमुख बना दिया गया है। ऐसे में अब इनकी ओपीडी आर्थोपैडिक के रूप में चलने लगी है।
इनके अलावा डा. स्वागत ने भी ज्वाइन कर लिया है। इनकी ओपीडी भी जल्द शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा लगभग 15 दिनों में डा. पंकज भी संस्थान आ रहे है। इन तीनों के डाक्टरों की टीम मरीजों की आर्थोपैडिक सर्जरी करने में विशेषज्ञ है आैर जल्द ही कू्ल्हा, घुटना प्रत्यारोपण भी शुरू कर दिया जाएगा। विभाग में अन्य सहयोगी भी तैनात किये जा रहे है। 21.4















