लखनऊ। गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कोरोना के मरीजों के संक्रमण के चलते टेली मेडिसिन ओपीडी शुरू कर दी गयी है। टेली मेडिसिन ओपीडी सभी विभागों की शुरू कर दी गयी है। यह कार्य दिवस में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगी।
निदेशक डा. एके त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना मरीज के संक्रमण के चलते ओपीडी बंद चल रही है। ऐसे में इलाज करा रहे मरीजों को डाक्टर को दिखाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। ओपीडी बंद होने के कारण मरीज गैर जनपद से आता है आैर निराश हो कर चला जाता है। ऐसे में मरीजों की सुविधा के लिए टेली मेडिसिन ओपीडी सोमवार से सभी विभागों की शुरू कर दी जाएगी। मरीज अपने विभाग के डाक्टर से फोन पर परामर्श लेकर परामर्श ले सकता है।












