लखनऊ। डा राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चयनित 665 नर्सिंग ऑफिसरों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लोकभवन में चयनित नर्सिंग ऑफिसर को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इससे चयनित नर्सिंग ऑफिसर में खुशी की लहर है।
नियुक्ति न मिलने संबंधी खबर मीडिया में आने के बाद लोहिया संस्थान प्रशासन व शासन के अफसरों में खलबली मच गई। आनन-फानन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चयनित नर्सिंग ऑफिसर को नियुक्ति पत्र वितरण की तारीख मिली। इससे चयनित नर्सिंग ऑफिसर में खुशी की लहर है।
लोहिया संस्थान में प्रदेश भर से मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। संस्थान में मानक के अनुसार नर्सिंग स्टाफ नहीं है। मरीजों की दुश्वारियों को दूर करने के लिए संस्थान प्रशासन ने मार्च 2024 में नर्सिंग ऑफिसर के खाली पदों को भरने का फैसला किया था। 665 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था।
प्रदेश भर से करीब हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 11 अक्तूबर 2025 को कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट हुआ था। 12 अक्तूबर को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। इसमें चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट जारी की गई थी। चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षिक व अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच समेत भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। छह माह पूर्व भर्ती की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी थी। इसके बावजूद अब तक न तो नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। न ही ज्वाइनिंग की कोई स्पष्ट तारीख घोषित की गई थी।
लोहिया संस्थान के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि चयनित नर्सिंग ऑफिसर को नियुक्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लोकभवन में मुख्यमंत्री के हाथों चयनित नर्सिंग ऑफिसर को नियुक्त पत्र मिलेंगे। नर्सिंग ऑफिसर की तैनाती से संस्थान में मरीजों को और बेहतर इलाज मिल सकेगा। नई सुविधाएं व विभागों में बेड बढ़ाने की प्रक्रिया को भी रफ्तार मिलेगी।












