लोहिया संस्थान: स्पाइन सर्जरी की यह तकनीक सीखने पहुंचे ब्रिटेन के डॉक्टर

0
565

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। ब्रिटेन के डॉक्टर स्पाइन सर्जरी की तकनीकी बारीकियां सीखने के लिए शुक्रवार को डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे। यहां पर उन्होंने न्यूरो सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डाक्टरों को सर्जरी की तकनीकी की जानकारी दी।

 

 

 

 

ब्रिटेन के लीड्स टीचिंग हॉस्पिटल से डॉ. ट्रिस्टन मैकमिलन स्पाइन की सर्जरी की गहन तकनीक जानकारी देखने व सीखने के लिए लोहिया संस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने स्पाइन की जटिल क्रेनियोवर्टिब्राल सर्जरी की तकनीकी जानकारी सीखी। यहां पर न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. डीके सिंह और डॉ. कुलदीप ने सर्जरी से जुड़ी तकनीकी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

 

 

 

 

ब्रिाटेन के डॉ. ट्रिस्टन ने कहा कि यहां स्पाइन की ज्यादा जटिल सर्जरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यूके में इस तरह के मरीजों की संख्या बहुत कम होते हैं। डॉ. ट्रिस्टन ने बताया कि उन्होंने देखा कि लोहिया संस्थान में स्पाइन की सर्जरी काफी सेफ है। यहां पर तक नीकी कुशलता के साथ डॉक्टर जटिल सर्जरी कर रहे हैं। इस जटिल सर्जरी को देखकर काफी कु छ सीखने को मिला है। उन्होंने बताया कि अपने संस्थान के दूसरे साथियों से जब इसकी चर्चा की तो वो भी यहां आने के लिए तत्पर है।

 

 

 

संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि विदेश के डॉक्टर को सर्जरी सीखने के लिए संस्थान में आना एक गर्व का विषय है। मरीजों की चिकित्सा तथा रिसर्च के लिए एक वैश्विक मंच तैयार करने पर लोहिया संस्थान काम कर रहा है।

Previous articleलोहिया संस्थान: यहां इन कर्मचारियों को पांच महीनों से नही मिला वेतन
Next articleइन लघु बचत योजना पर ब्याज दरों में वृद्धि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here