लखनऊ। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को लोहिया संस्थान में मरीजों को बिना डोनर ब्लड मिल मिलेगा। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार सुबह नौ बजे से मरीज को ब्लड यूनिट उपलब्धता के अनुसार ब्लड प्राप्त कर सकेंगे।
संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि मंगलवार यानी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर मरीजों के लिए संस्थान में बिना डोनर ब्लड दिया जाएगा। मरीज के तीमारदार को डॉक्टर का लिखा पर्चा और ब्लड सैंपल लेकर ब्लड बैंक आना होगा। यहां ब्लड की जांच व डॉक्टर के पर्चे के अनुसार मरीज के लिए ब्लड यूनिट जारी किया जाएगा।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि लोहिया संस्थान में प्रतिदिन सौ से 120 यूनिट ब्लड व अव्यय की आपूर्ति हो रही है। सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर खून मुहैया कराया जाएगा। प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी उपलब्धता के अनुसार खून जारी किया जाएगा। स्त्री रोग , कैंसर, कार्डियक, किडनी, गर्भवती समेत, एक्सीडेंट में घायलों को प्राथमिकता के आधार पर ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा।












