लॉकडाउन में मृत लोगों के लिए निःशुल्क डीप-फ्रीजर

0
796

लखनऊ। कोरोना महामारी के बीच लोग घरों से नहीं निकल पा रहे रहें। ऐसे में किसी परिवार में कोई गमी हो जाती है और उन्हें डीप-फ्रीजर की जरुरत है, तो इसकी निःशुल्क व्यवस्था दी जा रही है। डालीगंज बाजार की बब्बू वाली गली निवासी कुक्कू पटवा ने लॉकडाउन में मृत लोगों के शव गर्मी में सुरक्षित रखने के लिए डीप-फ्रीजर देना शुरू किया है। मूल रूप से उज्जैन के कुक्कू पटवा का कहना है कि वह शव रखने के लिए परिजनों की मांग पर निःशुल्क डीप-फ्रीजर दे रहे हैं।

अब तक इस लॉकडाउन में 25 परिवारीजनों की मांग पर शव रखने के लिए डीप-फ्रीजर मुहैया करा चुके हैं। उनका कहना है कि कोई भी जरुरतमंद शव रखने के लिए डीप-फ्रीजर की आवश्यकता महसूस करता है, तो वह 9984502111 और 8850862008 पर संपर्क कर सकता है। उसके बाद डीप-फ्रीजर घर तक भिजवाया जाएगा। समाजसेवा के लिए एमपी के उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास भी वह करीब 10 साल से शव के लिए निःशुल्क डीप-फ्रीजर मुहैया करा रहे हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकोरोना: 48 घंटे सीएमओ कार्यालय बंद
Next articleएक डाक्टर, दो नर्स समेत नौ में कोरोना संक्रमण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here