लखनऊ. किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के RALC लिंब सेंटर यूनिट के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन किया गया. भंडारे का शुभारंभ केजीएमयू के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस एन शंखवार ने प्रसाद वितरण के साथ किया. इस अवसर पर उनके साथ विभाग प्रमुख डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता, वरिष्ठ कार्यशाला प्रबंधक अरविंद निगम, ऑर्थोपेडिक के संतोष कुमार डॉ दिलीप कुमार के साथ बलराम श्रीवास्तव और वीरेंद्र दीक्षित भी मौजूद थे. भंडारे में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक शंखवार ने कहा इस तरह के आयोजन से वरिष्ठ कनिष्ठ में सहयोग और एकता की भावना बनती है जो कि मरीज हित के लिए लाभदायक है.
भंडारे के आयोजक कमेटी के बलराम श्रीवास्तव ने बताया बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन कई वर्षों से होता आ रहा है इसके सहयोग के लिए सभी डॉक्टर कर्मचारी व अन्य लोग एकजुट होकर सहयोग करते हैं कहीं कोई भेदभाव नहीं रहता है. उन्होंने बताया आज के दिन सभी लोग सेवा में सुबह से शाम तक जुटे रहते हैं. उनका दावा है आज के भंडारे में लगभग डेढ़ 2000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. उधर बलरामपुर अस्पताल के कर्मचारी आवास पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. यहां पर सुनील यादव ने बताया सभी कर्मचारियों के सहयोग के अलावा अन्य लोगों के सहयोग से यहां पर प्रत्येक वर्ष भंडारे का आयोजन होता आ रहा है. सभी लोगों के सहयोग से भंडारे का आयोजन प्रत्येक वर्ष विस्तार लेता जा रहा है.
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












