लाइफस्टाइल बदल लो, जटिल बीमारी में होम्योपैथी कारगर

0
769

लखनऊ। आजकल हाई ब्लड प्रेशर व डायबिटीज आम बीमारी है, परन्तु इन बीमारियों में जीवनशैली में सुधार करके होम्योपैथी दवाओं के सेवन से सुधार पाया जा सकता है। यह जानकारी कोलकाता होम्योपैथिक मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. रजत चटोपाध्याय ने होम्योपैथी साइंस काग्रेंस सोसायटी द्वारा आयोजित गोष्टी में कही। इसके अलावा अन्य होम्योपैथी डाक्टरों ने विभिन्न बीमारियों का होम्योपैथी से इलाज किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर व डायबिटीज अनियमित जीवनशैली से जुड़े रोग है इनसे जीवनशैली में बदलाव कर बचा जा सकता है। उन्होंनें बताया कि जीवन शैली में सुधारकर एवं होम्योपैथिक दवाईयों का प्रयोगकर डायबिटीज एवं हाइपर टेंशन पर नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन के होम्योपैथी से इलाज कि ये गये मरीजों का अध्ययन प्रस्तुत किया। पटना से आये जीडी मेमोरियल हो योपैथिक मेडिकल कालेज के प्रो डा. एमके साहनी ने बताया कि जीवनशैलीजन्य रोग जैसे कार्डियक , मधुमेह, सीओपीडी व कैंसर तेजी के साथ बढ़ रहे है और यह जनस्वास्थ्य के लिये गम्भीर समस्या हैं।

दिल्ली से आये नेहरू हो योपैथिक मेडिकल कालेज के एसोसिएट प्रो डा बिपीन जेठानी ने हो योपैथी द्वारा उपचारित कैंसर, जीबी सिन्ड्रोम, क्रानिक रीनल फेल्योर, आईबीएस व थैलीसिमिया आदि के केसों का साक्ष्य सहित विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि हो योपैथी द्वारा उपचार के लिये रोगी को समझना आवश्यक हैै तभी सटीक औषधि का चयन स भव है। संगोष्ठी के समापन सत्र के मौजूद मुख्य अतिथि विधान सभा सदस्य साकेन्द्र वर्मा ने कहा कि सरकार को इस पद्धति को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सकों को होम्योपैथी को प्रोफेशन के साथ-साथ मिशन के साथ काम करना चाहिए। इस अवसर पर आयोजन सचिव डा अनुरूद्ध वर्मा ने बताया कि होम्योपैथी वृद्धावस्था के रोग मातृ एवं शिशु रोग मानसिक रोग चर्म रोग व ज्यादातर बीमारियों के उपचार में पूरी तरह कारगर है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleबलरामपुर अस्पताल को दो डाक्टर मिले
Next articleकुम्भ नगर में बर्नवॉक करके लोगों को किया जागरूक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here