लॉरी कार्डियोलॉजी के निरीक्षण में चिकित्सा शिक्षा मंत्री से यह कह दिया

0
1071

लखनऊ। मरीजों के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डाक्टर के अच्छे व्यवहार से मरीजों का आधा कष्ट दूर हो जाता है। यह बात चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह शनिवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय का निरीक्षण करते हुए कहा। निरीक्षण में राज्य मंत्री संदीप सिंह से मरीजों ने शिकायत की कि कार्डियक मरीजों की सर्जरी में स्पष्ट नहीं बताया जाता है कि कितना खर्च आयेंगा। इसके अलावा ज्यादातर दवाओं को बाहर से मंगाया जाता है।

इसके अलावा निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी भी गायब मिले है। राज्यमंत्री ने मरीजों की समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया आैर कहा कि डाक्टर मरीजों के प्रति बेहतर व्यवहार करें। अच्छे व्यवहार से मरीजांे का आधा कष्ट आधा दूर हो जाता है। मरीजों के इलाज में किसी प्रकार का लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

केजीएमयू में कार्यक्रम में आये राज्यमंत्री संदीप सिंह ने लॉरी कार्डियोलॉजी का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण किया। इसके बाद वह इंटेशिव केयर कोरोनरी यूनिट ( आईसीसीयू) पहुंचे। यहां पर भर्ती मरीजों से उन्होंने इलाज के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने बेहतर इलाज होना बताया आैर डाक्टरों की तारीफ की। लेकिन बाहर निकलने पर तीमारदारों ने राज्यमंत्री को घेर लिया आैर समस्याओं के बारे में बताने लगे। उनका कहना था कि एंजियोग्राफी के बाद कितना खर्च आयेगा यह अचानक बताया जाता है।

इसके अलावा कार्डियक सर्जरी में भी खर्च स्पष्ट नही है। काफी दवाओं का बाहर से लाना पड़ता है। राज्यमंत्री ने विभाग में उपस्थित पंजिका को देखा। इसके बाद कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट से समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने इको सहित अन्य सुविधाओं को देखा। केजीएमयू प्रवक्ता डा. नरसिंंह वर्मा ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने लॉरी कार्डियोलॉजी का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था का बेहतर बताया।

Previous articleजागरूकता से नेत्रदान के अभियान को मिलेगा बढ़ावा : राज्यपाल
Next articleदूर हो जाएगी डाक्टरों की कमी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here