लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर मनीषा प्रकरण में अब रेजिडेंट डॉक्टर उधम सिंह पर पड़ताल करने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। फॉरेंसिक और पुलिस ने कमरे की जांच में बरामद लैपटॉप का कोड वर्ड खोलकर उसमें कुछ तथ्य होने की आशंका जताई है। पुलिस का मानना है कि लैपटॉप में दोनों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है जिसके आधार पर आगे की जांच में मदद मिल सकती है। परिजन अभी भी सुसाइड नोट मिलने के बाद भी सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर उधम सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगा रखे हैं।
उनका मानना है कि डॉ उधम सिंह की गहनता से जांच पड़ताल की जाए तो कई राज खुल सकते हैं बताया जाता है कि पुलिस भी डॉक्टर उधम सिंह के मोबाइल की पड़ताल करना चाहती है परंतु वह दशहरा में 3 दिन की छुट्टी लेकर अपने घर चला गया है। आश्चर्य की बात है कि इतने दिनों बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक डॉक्टर उधम सिंह का बयान तक दर्ज नहीं किया है यही नहीं किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भी 1 दिन पहले तक कोई जांच कमेटी तक नहीं गठित की थी।
परिजनों द्वारा मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करने के और जांच कराने की मांग के बाद अचानक कुलपति ने कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी सोमवार से जांच करना शुरू करेगी। इसके अलावा डॉक्टर मनीषा के मोबाइल से भी कई तथ्य निकलने की संभावना है कि उसने सुसाइड करने से पहले किसको कितने बार फोन किया था।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












