लाखों लेकर फर्जी नियुक्ति मिलती थी केजीएमयू में

0
820

लखनऊ। एसटीएफ ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के प्रमुख सहित सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि बताया कि पिछले कुछ दिनों से किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय में संविदा पर फर्जी नियुक्ति के लिये नौकरी लगवाने के लिए लाखों रुपये वसूलने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना थी।

एसएसपी एसटीएफ श्री सिंह ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली कि केजीएमयू में संविदा पर कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर नियुक्ति के लिये नौकरी लगाने के नाम पर बड़ी रकम वसूली गयी है और उन सभी लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर दिये गये हैं। जानकारी मिली कि इसका मुखिया अरविन्द कुमार सिंह है। वह शनिवार को अपने सहयोगियों के साथ फर्जी नियुक्ति के सम्बन्ध में मिलने वाला है। उन्होंने बताया कि दी गयी जानकारी के बाद केजीएमयू के न्यू ओपीडी के भूमिगत पार्किंग के पास अरविन्द कुमार सिंह को छह आरोपियों के साथ एसटीएफ ने गिरफ्तार किया।

श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार छह अन्य आरोपियों में कुशीनगर निवासी साजिद अन्सारी, लखनऊ के गोेसाईगंज निवासी रजनीकान्त रावत, अलीगंज क्षेत्र निवासी राघवेन्द्र सिंह, गाजीपुर क्षेत्र निवासी मोहित शर्मा तथा अनुराग पाण्डेय, गोमतीनगर निवासी बृजेश अवस्थी शामिल हैं। गैंग का सरगना अरविन्द कुमार सिंह देवरिया जनपद का सलेमपुर क्षेत्र का निवासी है। इसकी गहनता से छानबीन कर रही है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous article30 के बाद यह लक्षण दिखे तो हो सकता है ब्लड कैंसर
Next articleएम्स का फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, कर रहा था यह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here