Kgmu का आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को दीपावली बोनस गिफ्ट

0
1176

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन ने संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दीपावली का गिफ्ट दिया है। कर्मचारियों की मांग पर कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का निर्णय लिया है। बोनस देने का आदेश भी जारी कर दिया है। कर्मचारियों ने दिवाली से पहले बोनस मिलने की संभावना जतायी है।

Advertisement

केजीएमयू में लगभग छह हजार आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी कार्य करते हैं। आउंटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ लंबे समय से बोनस की मांग कर रहा है। इसके बावजूद अभी तक कर्मचारियों की सुनवाई नहीं हो रही थी।

संघ के संरक्षक प्रदीप गंगवार,अध्यक्ष अभिमन्यु यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय वर्मा, महामंत्री सुजीत कुमार, संगठन मंत्री, रोशनी, उपाध्यक्ष, प्रतिभा, प्रचार मंत्री आकाश सिंह, कार्यालय मंत्री सुभाष चंद्र अवस्थी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, विशिष्ट सदस्य संदीप यादव, संगीता समेत अन्य पदाधिकारी व केजीएमयू कर्मचारी परिषद के महामंत्री अनिल कुमार ने कुलपति, डॉ. सोनिया नित्यानंद, कुलसचिव रेखा एस चौहान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके ओझा के साथ बैठक की, जिसमें कर्मचारियों ने बोनस व वेतन विसंगति का मसला रखा। कुलपति ने कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

वार्ता के बाद कुलसचिव की तरफ से आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों को बोनस देने संबंधी आदेश जारी कर दिया। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

Previous articleKgmu …और वह जिंदगी की जंग हार गयी
Next articleअयोध्या ने बनाया नया कीर्तिमान, 22.23 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की नगरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here