kgmu: रेजीडेण्ट लव जिहाद केस पर विहिप, करणी सेना व बजरंग दल का घेराव, प्रदर्शन

0
69

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में धर्मान्तरण के प्रकरण में कई हिन्दु संगठनों ने परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए हंगामा मचाया। विश्व हिन्दु परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता तो सोमवार को केजीएमयू के ऐतिहासिक ब्रााउन हॉल में घुसकर प्रदर्शन किया। केजीएमयू प्रशासन के अधिकारी हॉल में अंदर आये तो कार्यकर्ताओं ने घेराव कर कार्रवाई करने की मांग करते हुए नारे बाजी करने लगे।

Advertisement

पुलिस किसी तरह केजीएमयू अधिकारियों का घेराव हटाकर प्रदर्शन शांत कराया। अगर देखा जाए तो यह पहला मौका है किसी संगठन केजीएमयू के ब्राउन हाल में जाकर प्रदर्शन करके केजीएमयू अधिकारियों का घेराव किया है। वही करणी सेना ने केजीएमयू मेन गेट पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।
दोपहर में सैकड़ों की संख्या में विश्व हिन्दु परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ता केजीएमयू परिसर में नारेबाजी करते हुए दाखिल हो गए। कार्यकर्ता नारे बाजी करते हुए प्रशासनिक भवन स्थित ब्रााउन हाल पहुंच गये।

सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ब्राउन हॉल में जाने से रोका, तो इस पर प्रदर्शनकारियों ने नारे बाजी करते हुए आक्रोश प्रकट करने लगे। विश्व हिन्दु परिषद के संगठन मंत्री समरेंद्र ने केजीएमयू अधिकारियों के खिलाफ धर्मान्तरण का प्रयास करने वाले पुरुष रेजिडेंट को बचाने के गंभीर आरोप लगाने लगे। सभी लोग कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद से वार्ता करते हुए ज्ञापन देने पर अड़ गये।

केजीएमयू अधिकारियों ने मामले को संभालने का कोशिश करते हुए प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन कोई भी बिना वार्ता आैर कार्रवाई करने की मांग पर अधिकारियों ने कुलपति से वार्ता का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत होकर कुलपति व अन्य अधिकारी ब्राउन हाल पहुंचे।

इस बीच प्रदर्शनकारियों ने कुलपति व अन्य अधिकारियों का घेराव कर लिया। उन्हें ब्रााउन हाल के बाहर घेराव कर आगे जाने नहीं दिया। कुलपति समेत अन्य अधिकारियों के घेराव होने से अफरा-तफरी मच गयी। डीन पैरामेडिकल व प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने तुरंत मामला संभालने की कोशिश की। इस बीच घेराव की जानकारी पर पुलिस आ गयी। बड़ी संख्या में पुलिसबल के आने के बाद हिन्दु संगठन कुछ शांत हुए। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेते हुए मांगों को सुना। कुलपति ने कहा कि जांच में दोषी होने पर रेजिडेंट डाक्टर पर कार्रवाई की जाएगी। कुलपति के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी माने। उसके बाद ब्रााउन हाल से चले गये।

उधर केजीएमयू के बाहर छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा के पास करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भी धर्मान्तरण प्रकरण प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। सेना के पदाधिकारी ठाकुर आशीष सिंह समेत अन्य कार्यकताओं ने हंगामा किया। धरना प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ठाकुर आशीष सिंह का कहना है कि हिन्दु रेजिडेंट को इंसाफ दिलाने के लिए आंदोलन जारी रहेगा।

Previous articleलंबे समय तक अनकंट्रोल्ड ब्लड प्रेशर से हार्ट, ब्रेन और किडनी को गंभीर नुकसान
Next articlekgmu: रेजीडेण्ट लव जिहाद केस में विशाखा कमेटी की जांच शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here